नए उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए खादी ग्रामोद्योग ने पीएम ईजीपी के लिए मांगे आवेदन

पीएम ईजीपी के तहत नई उत्पादन इकाई पर ₹50 लाख तक और सेवा उद्योग पर ₹20 लाख तक का ऋण
FATEHPUR NEWS: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) 2025-26 के अंतर्गत जिले में विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की नई इकाइयों की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत विनिर्माण क्षेत्र में अधिकतम 50 लाख रुपये और सेवा क्षेत्र में 20 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को 35 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों को 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। लाभार्थी को केवल 5 प्रतिशत अंशदान करना होगा। आवेदन करने वाले आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, विनिर्माण क्षेत्र में 10 लाख से अधिक और सेवा क्षेत्र में 5 लाख रुपये से अधिक लागत की परियोजना के लिए आवेदक का कक्षा 8 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। योजना के लिए आवेदन खादी ग्रामोद्योग के अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी सहित सभी स्वप्रमाणित दस्तावेज—आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक/तकनीकी योग्यता, जाति प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। किसी भी प्रकार का मैनुअल आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक किसी भी कार्यदिवस में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड फतेहपुर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *