Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश शासन और सेवायोजन विभाग के रोजगार मिशन के तहत आज 3 दिसंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय, फतेहपुर में रोजगार मेला और करियर काउंसिलिंग कार्यशाला आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। मेले में कई नामी कंपनियां प्रतिभाग कर विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। इनमें प्रमुख रूप से प्राइम कनेक्ट सर्विसेज, लावा इंटरनेशनल मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, पुखराज हेल्थकेयर प्रा. लि. और शिवशक्ति एग्रीटेक शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा ऑपरेटर, टेलीकॉलर, सेल्स मैन, ट्रेनी, वेलनेस एडवाइजर और सेल्स एक्जीक्यूटिव जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों की योग्यता इंटर, स्नातक, आईटीआई या डिप्लोमा निर्धारित की गई है। आयु सीमा पदों के अनुसार 18 वर्ष से 45 वर्ष तक रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को 5,000 से 15,000 रुपये वेतन तथा कुछ पदों पर भत्ते भी दिए जाएंगे। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है। अभ्यर्थी सुबह 10 बजे तक अपना पंजीयन प्रपत्र, बायोडाटा (तीन प्रतियां) और सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ सेवायोजन कार्यालय में उपस्थित हों। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए विभागीय पोर्टल देखें या कार्यालय में कार्य दिवसों में संपर्क कर सकते हैं। कार्यालय का दूरभाष नंबर 05180–298602 है।