Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: खागा तहसील क्षेत्रांतर्गत विकास खण्ड ऐरायाँ के उच्च प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर ऐलई में आज तहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी रत्नामणि मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह संघचालक कृष्ण स्वरूप सिंह ने की, जबकि डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिला सेवा प्रमुख, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी रत्नामणि मिश्रा ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा व समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता शासन के निर्देशानुसार आयोजित की गई। इसमें खागा तहसील के ऐरायाँ, धाता, विजयीपुर और हथगाम विकास खंडों से लगभग 100 बच्चे शामिल हुए। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, गुब्बारा फुलाना, टोकरी में गेंद डालना, दृष्टिबाधित बच्चों के लिए छूकर पहचानना और रंग भरो जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया और श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री एवं ऐरायां ब्लॉक अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, ब्लॉक मंत्री आकाश सिंह, आर एस एम के ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, एआरपी रघुराज सिंह सहित कई शिक्षक और अधिकारी शामिल रहे।
प्रतियोगिता के संचालन में स्पेशल एजुकेटर सुरेश चंद्र सिंह, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार, राजाराम, सूर्यमणि गुप्ता, राहुल कुमार, पंकज कुमार, दिग्विजय सिंह, प्रीति मौर्या, मनोज कुमार और गरिमा सिंह सहित कई शिक्षकों का सहयोग रहा।