Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर जिले में मिशन शक्ति फेज–5.0 अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में सभी थानों की मिशन शक्ति टीम और एंटी-रोमियो टीम ने बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर जाकर महिलाओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान टीमों ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना आदि की जानकारी दी। इसके साथ ही महिलाओं को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया, जिनमें 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 102, 108 (स्वास्थ्य व एंबुलेंस), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर क्राइम) शामिल हैं। टीम ने मौके पर पंपलेट भी वितरित किए और मोबाइल में पैनिक बटन व 112 इमरजेंसी कॉल का प्रदर्शन कर सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें।