पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ETAWA NEWS: इटावा-पुलिस को बड़ी सफलता मिली  हत्या की प्नयास करने वाले 1 अभियुक्त को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 1 लाइसेंसी पिस्टल 32 बोर, 1 रायफल 315 बोर, 8 जिंदा कारतूस 315 बोर, 3 जिंदा व 1 खोखा कारतूस 32 बोर एवं एक i10 कार बरामद की गयी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में वादी मुकदमा अवधेश कुमार पुत्र श्री रामकुमार नि0 नगरिया (खनाँबाँध) थाना ऊसराहार जनपद इटावा का पुत्र सूर्यकान्त उर्फ पुष्कर शादी में शामिल होने के लिए दर्शन वाटिका ताखा आये हुए था इसी बारात में शामिल होने आये शेष कुमार यादव पुत्र तेज पाल यादव निवासी जनता कालोनी न्यू मण्डी के पीछे इटावा का नाचने को लेकर सूर्यकान्त उर्फ पुष्कर से वहस हो गयी थी और तहस में आकर शेष कुमार यादव के द्वारा अपनी लाइसेंसी 32 बोर की पिस्टल से सूर्यकान्त उर्फ पुष्कर के ऊपर फायर कर दिया था। फायर करने के वाद शेष कुमार यादव मौके से भाग गया था। फायर की गयी गोली सूर्यकान्त उर्फ पुष्कर के पेट में जाकर लगी। मजरूब सूर्यकान्त उर्फ पुष्कर का इलाज पुष्पांजली अस्पताल आगरा में उपचाराधीन है। सूचना पर थाना ऊसराहार पर  मु0अ0सं0 267/2025 धारा 109(1) बीएनएस बनाम शेष कुमार यादव पुत्र तेज पाल यादव उम्र करीब 43 वर्ष निवासी जनता कालोनी न्यू मण्डी के पीछे इटावा पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्त शेष कुमार यादव पुत्र तेज पाल यादव उपरोक्त को मय लाइसेंस पिस्टल व रायफल के साथको एक अदद लाइसेंसी पिस्टल 32 बोर मय 3 कारतूस 32 बोर 1 खोखा व एक अदद राइफल 315 बोर मय 8 कारतूस 315 बोर मय लाइसेंस के साथगिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त शेष कुमार यादव उपरोक्त को आवश्यक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है  पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि सुमित क को दर्शन वाटिका मेरिज होम में शादी थी । मुझे उसने शादी पर बुलाया था तो मैं अपनी लाइसेंसी पिस्टल के साथ शादी में आया था। वहाँ मेरे द्वारा अपनी लाइसेंसी 32 बोर की पिस्टल से सूर्यकान्त उर्फ पुष्कर के ऊपर फायर कर दिया था। फायर करने के वाद मै  मौके से भाग गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *