ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,परिवार में मचा कोहराम

फोटो: मृतक महेंद्र फाइल फोटो

ETAWA NEWS: जसवंतनगर।थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सराय भूपत कटेखेड़ा निवासी महेंद्र सिंह पुत्र स्व सतीश चंद्र कठेरिया उम्र करीब 31 वर्ष सुबह साढ़े नौ बजे घर से शौच क्रिया के लिए निकला था तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई।मृतक के भाई अजय कठेरिया ने बताया कि मेरा भाई घर से शौच क्रिया की कहकर घर से निकला था।घर से करीब तीन सौ मीटर दूर बने रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला जिसकी पहचान हमने कपड़े और शव को देखकर अपने बड़े भाई महेंद्र के रूप में की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतक अपने पीछे तीन पुत्र रोहित उम्र 8 साल, आरजू उम्र 5 साल,नितिन उम्र 2 साल पत्नी मीरा देवी को छोड़ गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *