पुलिस अधीक्षक द्वारा गोल्डन ऑवर में घायल को अस्पताल पहुंचाकर बचायी जान

AURAIYA NEWS: पुलिस अधीक्षक  अभिषेक भारती द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान क्षेत्र में भ्रमणशील थे तभी थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत चिचौली के आगे एक व्यक्ति व एक महिला घायल अवस्था में पडे थे । जिन पर पुलिस अधीक्षक की नजर पडी और अपनी गाडी से उतरकर घायलों को तत्काल उपलब्ध ओमनी वैन से चिचौली अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा घायल बबली पत्नी गुलाब सिंह निवासी चिरैवा थाना बेला जनपद औरैया उम्र 55 वर्ष व गुलाब सिंह पुत्र स्व हरिराम निवासी चिरैवा थाना बेला जनपद औरैया उम्र 58 वर्ष का उपचार किया जा रहा है। पूछताछ में घायल बबली उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने घर से दिबियापुर की तरफ से अपने मायके नारायणपुर औरैया आ रही थी कि हमारी मोटर साईकिल में एक अज्ञात ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे हमें काफी चोट लग गयी थी, उपचार के बाद दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *