मृत पड़े गोवंश का युवाओं ने किया अंतिम संस्कार

AURAIYA NEWS: जनपद के ग्राम भीखेपुर स्थित नेशनल हाईवे किनारे सर्विस रोड पर बीते कई दिनों से एक गड्ढे में मृत पड़े गोवंश को नयन शुक्ला युवा जिला अध्यक्ष परशुराम सेवा समिति, गोपी मिश्रा बजरंग दल, छोटू मिश्रा गौरक्षक, अभय ठाकुर गौरक्षक, मनीष कुमार प्रजापत गौरक्षक, विवेक कुमार पाल, शिव प्रताप सिंह, सुनील कुमार, अमित पाल, सोनू ठाकुर आदि नवयुवकों ने गड्ढे में मृत पड़े गोवंश को बाहर निकलकर पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी मौके पर पहुंचे डॉक्टर उमेश राजपूत ने मृत गोवंश का पोस्टमार्टम किया जिसमें उन्होंने बताया की मृत गाय बीते तीन से चार दिनों की है जो किसी सड़क हादसे का शिकार हुई है जिसके मुंह, पैर आदि में फैक्चर पाए गए हैं, पोस्टमार्टम के बाद नवयुवकों ने मृत गोवंश का अंतिम संस्कार कराया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *