Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सीएमओ, डीआईओएस, जिला एड्स नियन्त्रण अधिकारी सहित अन्य लोग कार्यक्रम में हुए शामिल
PRAYAGRAJ NEWS: जनपद प्रयागराज में वृहद स्तर पर विश्व एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम आज आयोजित किया गया।इस दौरान सभी कहा कि जागरूकता ही है बचाव का उपाय। विश्व एड्स दिवस की विषय वस्तु ‘‘बाधाएं दरकिनार, एचआईवी पर सशक्त प्रहार” है। कार्यक्रम के अतिथि सीएमओ डा एके तिवारी, डा हेमन्त सिंह, जिला क्षयरोग अधिकारीध्जिला एड्स नियन्त्रण अधिकारी एवं डीआईओएस पीएन सिंह और वरिष्ठ शिक्षक नेता डा हरिप्रकाश यादव ने झण्डी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। शिक्षक नेता डा हरिप्रकाश यादव ने भी एड्रस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। यह जागरूकता रैली सुभाष चन्द्र बोस चैराहा सिविल लाइन्स से वाया हनुमान मन्दिर चैराहा, सिविल लाइन्स (बस अड्डा के पास) से होते हुए वापस सुभाष चन्द्र बोस चैराहा, सिविल लाइन्स तक एचआईवी,एड्स विषय पर जन-जागरूकता निकाली गयी। डा रोहित पाण्डेय-जिला कार्यक्रम प्रबंधक, दिशा, प्रयागराज, दिशा स्टाफ, आईसीटीसी पीपीटीसीटी, एसटीआई, ओएसटी एवं एसएसकेके मैनेजर, परामर्शदाता एवं लैब टेक्नीशियन, एनटीईपी स्टाफ, लोक स्मृति सेवा संस्थान, यूपीएनपी प्लस तथा अन्य कर्मचारीगण/प्रतिनिधि, प्रयागराज एवं जनपद के विभिन्न कालेजो के छात्र-छात्राओ सहित बडी संख्या में लोग थे। यह लोग जागरूकता रैली के दौरान एडस से बचाव की जानकारी देते हुए चल रहे थे।