Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: सनबीम विमेंस कालेज, वरुणा वाराणसी, में मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन इंस्टीट्यूट इनोवेशन सेल की रीजनल मीट में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सबसे बडे संघटक महाविद्यालय सी.एम.पी.डिग्री कालेज के इंस्टिट्यूट इनोवेशन सेल को पोस्टर प्रेजेंटेशन में मिला सर्वोत्तम स्थान।सी.एम.पी.डिग्री कालेज की आइआइसी संयोजक प्रोफेसर अर्चना पांडेय, सहसंयोजक डॉक्टर हिमानी चैरसिया लगातार आईईसी के मानदंडों के हिसाब से पूरे साल कार्यक्रम करती एवं नवाचार के माध्यम से छात्रों को एक नई दिशा देने का प्रयास करती हैं। समाज के लगभग सभी क्षेत्र के एक्सपर्ट को बुलाकर कॉलेज में छात्रों के बीच में लेक्चर कराना, छात्रों का टूर ले जाकर उनको नवाचार के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें उद्यमिता के नए सोपान से अवगत कराने का निरंतर प्रयास करती हैं। सीएमपी लगातार सक्रियता से पूरी टीम के साथ इस अभियान को आगे बढा रहा है। इस रीजनल मीट में प्रोफेसर अर्चना पाण्डेय, डॉ. हिमानी चैरसिया एवं अश्वनी शर्मा ने कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया।इस उपलब्धि पर कालेज के प्राचार्य प्रो.अजय प्रकाश खरे नें आइ.आइ.सी संयोजिका सहित पूरी कमेटी को बधाई दी।