Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: मंगलवार को प्रस्तावित प्रथम संविधान सम्मान शोभा पदयात्रा कार्यक्रम प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने के कारण रद्द कर दिया गया। आयोजक सुशील कनौजिया ने यह निर्णय लिया।यह पदयात्रा मोहम्मदपुर कला स्थित अंबेडकर पार्क से मोहम्मदी अंबेडकर पार्क चौराहे तक निकाली जानी थी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।अनुमति न मिलने के बावजूद, आयोजक सुशील कनौजिया के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता और समर्थक सुबह 10 बजे मोहम्मदपुर कला अंबेडकर पार्क में एकत्र हो गए। कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि, कार्यकर्ता पदयात्रा निकालने पर अड़े रहे। इसी दौरान, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा के पुत्र गोलू मेहरोत्रा कार्यकर्ताओं के समर्थन में पहुंचे। बाद में, संदीप मल्होत्रा स्वयं मौके पर आए और कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने प्रशासन का विरोध न करने और शांतिपूर्ण तरीके से अंबेडकर पार्क पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम समाप्त करने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष की बात भी नहीं मानी और पदयात्रा निकालने पर अड़े रहे। इसके बाद, पुलिस क्षेत्राधिकारी और तहसीलदार अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने के बाद, आयोजक सुशील कनौजिया ने पदयात्रा कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा की।तहसीलदार अरुण कुमार ने अंबेडकर पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया। मिशन जय भीम के जिला अध्यक्ष सुशील कनौजिया ने बताया कि सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह के आग्रह पर पदयात्रा रद्द की गई। इस अवसर पर मोहम्मदी प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद चौरसिया उचौलिया प्रभारी निरीक्षक पसगवां प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस बल तैनात रहा कार्यक्रम में आयोजक सुमित कनौजिया, गडगे यूथ ब्रिगेड संगठन के जिला अध्यक्ष पंकज कनौजिया, दयाराम कनौजिया, रोहित गौतम सहित कई संगठनों के पदाधिकारी और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।