सिख समाज ने घेरा एसडीएम कार्यालय, ग्रंथी से मारपीट के आरोपियों को जमानत दिए जाने पर रोष

LAKHIMPUR KHERI NEWS: लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के लुधौरी में ग्रंथी के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपियों को जमानत दिए जाने से नाराज सिख समाज ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सिख संगठन के अध्यक्ष जसवीर सिंह विर्क के नेतृत्व में भारी संख्या में सिख समाज के लोग गुरुद्वारे से मार्च करते हुए तहसील परिसर पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान समाज के लोगों ने आरोपियों की जमानत पर आपत्ति जताई। उन्होंने आरोपियों की जमानत रद्द कर उन्हें जेल भेजने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *