लापता युवक का मिला शव,परिजनो ने जताई हत्या की आशंका

अधजले शव की पहचान सुहेल के रूप में, हत्या का मामला दर्ज करने की तैयारी
LAKHIMPUR KHERI NEWS: गोला गोकर्णनाथ खीरी।हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव छितौनिया में एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला था, जिसकी पहचान सुहेल पुत्र फारुख निवासी मोहल्ला वीरेन्द्र नगर कालोनी गोला थाना गोला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे छितौनिया गांव के बाहर खेतों के बीच जाने वाली सड़क किनारे स्थित सियाराम वर्मा के खेत किनारे बने गड्ढे में एक 32 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव पड़ा देखा गया। देखते ही देखते घटना की खबर पूरे क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर हैदराबाद थाना प्रभारी सुनील मलिक व गोला सीओ रमेश तिवारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर घेरा बनाकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने अधजले युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया था। वही मौके पर पहुची फोरेंसिक टीम ने अधजले शव का परिक्षण कर जली हुये शव के नमूने लिये है। दोपहर बाद म्रतक के बड़े भाई सुहेब खा ने म्रतक की पहचान अपने छोटे सुहेल के रूप में की है। सुहेब के अनुसार उनके छोटे भाई सुहेल पुत्र फारुख घर से अपने दोस्तों के साथ सोमवार की शाम निकले थे। जिनका अधजला शव छितौनिया गांव के बाहर खेतो के बीच गड्ढे में मिला। हैदराबाद थाना प्रभारी सुनील मलिक ने बताया कि अधजले म्रतक युवक की पहचान सुहेब खा पुत्र फारुख ने अपने छोटे भाई सुहेल के रूप में की है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखा जायेगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।
फोरेंसिक टीम ने जुटाये शाक्ष्य
पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के फोन करने के पश्चात लखीमपुर मौके पर पहुची फोरेंसिक टीम के द्वारा जले हुये शव का परिक्षण कर उसके नमूने लिये है।
रमेश कुमार तिवारी
पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला ने बताया कि जले हुये शव की पहचान हो गई है। शव के पोस्टमार्टम के लिये लखीमपुर मुख्यालय भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *