सपा छात्रसभा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में समस्याओं को लेकर DSW का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी छात्र सभा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन से पैदल मार्च करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों की समस्याओं को लेकर अपना मांग पत्र छात्र कल्याण अधिष्ठाता को सौंपा और तत्काल कार्रवाई करने की मांग की और स्पष्ट किया कि यदि हमारी मांगे 6 दिसंबर 2025 से पहले नहीं मानी जाती है तो समाजवादी छात्र सभा विश्वविद्यालय परिसर में व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगी इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी | छात्र सभा ने अपने ज्ञापन में कहा कि प्रत्येक वर्ष हो रही फीस वृद्धि पर  तत्काल रोक लगाया जाए क्योंकि लगातार फीस बढ़ाने से छात्रों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है , महिला छात्रावास में छात्राओं से लिया जाने वाला मेस शुल्क तुरंत बंद किया जाए तथा छात्रावास की फीस कम की जाए और सुविधाओं में आवश्यक सुधार किया जाए, विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी को 24 * 7 खोला जाए ताकि छात्र किसी भी समय आकर अध्ययन कर सके और उनके शैक्षिक शोध को प्रोत्साहन मिल सके तथा छात्र चुनाव को  बहाल किया जाए जिससे विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके और छात्र हितों का  का प्रतिनिधित्व मजबूत हो सके। समाजवादी छात्र सभा के इकाई अध्यक्ष आशुतोष मौर्या बयान जारी करते हुए कहा कि समाजवादी छात्र सभा हमेशा छात्र हित के लिए प्रतिबद्ध रही है और हमेशा उनके हक अधिकार के लिए लड़ती रहेगी यदि हमारी मांगे 6 दिसंबर से पहले नहीं मानी गई तो छात्र सभा व्यापक व्यापक स्तर पर विश्वविद्यालय में आंदोलन करेगी। इस मौके पर अनुराग यादव, अंश, प्रियांशु रंजन, ज़मी सिद्दीकी, सम्राट मौर्य, अंकित मौर्य, अमित विपक्षी, प्रमोद अग्रहरि, यश, शिवम पाल, इष्टदेव आकर्ष पटेल, सतेन्द्र, सचिन यादव, विश्वजीत प्रजापति, एवं समस्त छात्र छात्र रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *