Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जिनका राष्ट्रपति के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल रहा ऐसे महापुरुष को कायस्थ संघ ने नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की। कायस्थ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व पार्षद पवन श्रीवास्तव ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर कहां की डॉ राजेंद्र प्रसाद भारतीय संविधान के असली रचयिता है वह राजनीतिक षड्यंत्र के शिकार हो गए इस षड्यंत्र पर कायस्थ समाज सदैव दुखी रहता है की जो सम्मान उनको मिलना चाहिए था वह कांग्रेस के शासनकाल होने की वजह से उन्हें प्राप्त न हो सका। उन्होंने भारत के मूर्धन्य व्यक्ति बताते हुए कहा कि वह सबसे बुद्धिमान व्यक्ति थे यह बात सदैव निर्विवाद है। उक्त अवसर पर आलोक श्रीवास्तव, कुशाग्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।