विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा को दोहरी सफलता

फोटो-इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता वीबीपीएस झलवा के खिलाड़ी
PRAYAGRAJ NEWS: विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दोहरी सफलता अर्जित की। दो भागों में आयोजित इस प्रतियोगिता में वह दोनों में प्रथम स्थान पर रहा।
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा में 29 से 30 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में 11 स्कूल कॉलेज व 6 क्लबों के 385 बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।  पहले समूह में सफेद और पीली बेल्ट के खिलाड़ियों ने भाग किया जिसमें विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा 210 अंक लेकर पहले, आरएस ग्लोबल स्कूल (134 अंक) दूसरे, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर (110 अंक) तीसरे स्थान पर रहा। दूसरे समूह में हरी बेल्ट से लेकर काली बेल्ट तक के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा 25 स्वर्ण के साथ पहले, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर कौशाम्बी 11 स्वर्ण लेकर दूसरे और इलाहाबाद ताइक्वांडो मंदिर (आठ स्वर्ण) तीसरे स्थान पर रहा।
दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल ने किया। समापन पर वीबीपीएस के प्रबंध निदेशक अभिषेक तिवारी ने पुरस्कार वितरित किये। वीबीपीएस के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के ताइक्वांडो कोच और आयोजन सचिव अनुराग सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर नकुल तिवारी, दीपक जयशवाल, जयप्रकाश साहू, कमल यादव, राजा बाबू शर्मा, आशीष आर्या, रवि कुमार, राजेश भगत, अनिल सिंह, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *