Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

रुद्रांश शतक से चूके, शिवपुर क्लब को मिली जीत
प्रयागराज। शिवपुर क्लब ने बीसेट क्लब को 58 रन से हराकर यश हॉस्पिटल क्रिस्टल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। दौलत हुसैन इंटर कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में शिवपुर क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन (रुद्रांश सिंह 99, संस्कार 21, प्रेरक पाल 2/35, ओमित यादव, प्रियांशु व आकाश वैभव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में बीसेट क्लब की टीम 30 ओवर में 9 विकेट पर 121 रन (ईशान यादव 33, प्रेरक पाल 28, आदर्श 21, आराध्य 3/15 उत्कर्ष 2/16, विराट सिंह, अयांश शुक्ला व रुद्रांश सिंह एक-एक विकेट) पर सीमित किया।
चौधरी नौनिहाल क्लब फाइनल में
प्रयागराज चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने फाफामऊ क्लब को सात रन से हराकर कर्नल एम शेरवानी सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग सत्र 2024-25 के फाइनल में जगह बना ली।
केपी कॉलेज मैदान पर बुधवार पर खेले गए मैच में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन (अभिषेक यादव 44, प्रथम मिश्रा 40, यादवेंद्र सिंह यादव 32, मनु राजा 27, नितिन यादव 3/30, वैभव पाल 2/17, ध्रुव प्रताप सिंह 2/53) बनाकर फाफामऊ क्लब को 29.4 ओवर में 194 रन (गौरव पाठक 58, सौरभ प्रताप सिंह 51, प्रियांशु यादव 21, प्रथम मिश्रा 2/37, विशाल यादव 2/46 अंशुमान पांडेय व मनु राजा एक-एक विकेट) पर समेट दिया। मैच में राहुल सिंह व अजय कुमार अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।
मिलेनियम क्लब को पूरे अंक
प्रयागराज। मिलेनियम क्लब ने विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल बी को 72 रन से हराकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालिका एवं बालक क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किये। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में मिलेनियम क्लब ने 38.3 ओवर में 162 रन (हरिओम राय 76, ध्रुव सिंह 19, आदर्श त्रिपाठी 2/22, अर्पित पाल 2/38, आर्यन केसरवानी 2/42) बनाकर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल बी को 27.4 ओवर में 90 रन (परीक्षित द्विवेदी 39, रोहन रंजन 4/34, समर्थ मधुबन 3/13) पर समेट दिया।
ईश्वर चरण डिग्री कॉलेज को पूरे अंक
प्रयागराज। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने किशोरी लाल क्लब को 30 रन से हराकर एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने बुधवार को 25 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन (हिमांशु पांडेय 25 नाबाद, विवेक 23, आदित्य 21, शुभ केसरी 2/21, आदित्य निषाद 2/33) बनाकर किशोरी लाल क्लब को 25 ओवर में 7 विकेट पर 116 रन (रूद्राराज सिंह परिहार 33 नाबाद, शिवांक 32, आरुष सिंह 25, कुशल पांडेय 2/25, अवि आर्य, विवेक व हिमांशु एक-एक विकेट) पर सीमित किया।