Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AMETHI NEWS: महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के तहत जनपद में जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय विशुनदासपुर, विकास खंड गौरीगंज में महिलाओं व बालिकाओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशानुसार तथा उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” थीम पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं—बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य/कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन—की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पंपलेट और फोल्डर वितरित कर इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया। इसके साथ ही बच्चों से जुड़े मुद्दों—कुपोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल श्रम और बाल विवाह—पर चर्चा कर उपस्थित छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। बच्चों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 के बारे में बताया गया तथा इनके उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में गुलाब चन्द्र और दिनेश कुमार, आउटरीच कार्यकर्ता, जिला बाल संरक्षण इकाई उपस्थित रहे।