समारोहपूर्वक मनाया गया अधिवक्ता दिवस

PRATAPGARH NEWS: संयुक्त अधिवक्ता संघ द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद का जन्मदिन बुधवार को यहां समारोहपूर्वक मनाया गया। स्थानीय दीवानी अदालत के सभागार में हुए समारोह का शुभारंभ अपर जिला जज रघुवीर सिंह राठौर, एसीजेएम विराटमणि त्रिपाठी एवं सिविल जज के0 मल्लिकार्जुन ने डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अपर जिला जज रघुवीर सिंह राठौर ने कहा कि अधिवक्ताओं को जरूरतमंदो को न्याय दिलाने के लिए प्रखर भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट विराटमणि त्रिपाठी व संचालन संघ के महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय ने किया। वरिष्ठ अधिवक्ता पवन पाण्डेय, आशुतोष सिंह, रमेश पाण्डेय, प्रवीण यादव, शहजाद अंसारी, विनोद मिश्र ने अधिवक्ता दिवस पर न्याय की सुचिता के वातवरण पर जोर दिया। इस मौके पर विभूति शुक्ला, मनंजय यादव, विभाकरनाथ शुक्ल, मुकेश तिवारी, जान्हवी प्रताप सिंह आदि अधिवक्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *