Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल एवं रामकृपाल मिश्र इण्टर मीडिएट कालेज कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय खेल महोत्सव के दूसरे दिन बालिकाओं का खासा दबदबा रहा। दूसरे दिन के खेल मे वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में शिवांश मिश्रा की टीम विजेता रही। वही हांकी स्नैचिंग में सीनियर वर्ग की छात्रा प्रिया भारती की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। लेमन रेस में खुशी तिवारी प्रथम, काजल द्वितीय, प्रिया तीसरे स्थान पर रही। दो सौ मीटर की रेस में आयुष प्रथम, आकाश द्वितीय, विकास तीसरे को तीसरा स्थान हासिल हुआ। बालिका रेस में श्रद्धा प्रथम, प्रिया द्वितीय, अर्पिता तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग गोला फंेक में सुभाष मिश्रा प्रथम, साकिब द्वितीय, नितिन पाण्डेय तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका कबड्डी में मोहम्मद अयान, सूरज सिंह, वसीम खान, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद उल्लाह, सल्तनत तिवारी, सुभाष पांण्डेय की टीम विजेता रही। रेफरी की भूमिका सूर्यभान वर्मा तथा रोहित यादव ने निभाई। शमशाद अहमद व शिवनारायण गुप्ता उद्घोषक रहेे। कार्यक्रम का संयोजन ध्रुव नारायण मिश्र ने किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी प्रधानाचार्य विकास मिश्र ने प्रदान कर प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाया।