Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जिला पंचायत सभागार में प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद स्मृति सम्मान से नवाजे गये अधिवक्ता
PRATAPGARH NEWS: अधिवक्ता दिवस पर बुधवार को स्थानीय जिला पंचायत सभागार में आल इंडिया रूरल बार एसोसिएसन के तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता दिवस पर ख्यातिप्राप्त वकीलों का सम्मान भी हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश तथा जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बतौर मुख्य अतिथि वकील परिषद के पूर्व अध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी ने कहा कि न्याय एवं विधि के क्षेत्र में वकालत ने सदैव जरूरतमंदों की आवाज बुलन्द की है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रमेशचंद्र पाण्डेय, चिंतामणि पाण्डेय, रोहित शुक्ल, जूबाए महामंत्री विवेक त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता राममिलन शुक्ल, इरफान अली, जेपी मिश्र, देवी प्रसाद मिश्र बेलौरा, संतोष नारायण मिश्र, सुरेश नारायण तिवारी, दिवाकर सिंह ने अधिवक्ता दिवस की महत्वता पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश व प्रदेश प्रभारी विकास मिश्र ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्रम तथा माल्यार्पण के साथ मान पत्र भेंट कर डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद स्मृति सम्मान से अधिवक्ताओं को विभूषित किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने वकालत के मिशन को मजबूत बनाए जाने का आहवान किया। संचालन पूर्व अध्यक्ष आचार्य ओमप्रकाश मिश्र ने किया। स्वागत भाषण अधिवक्ता शिशिर शुक्ल एवं आभार प्रदर्शन शैलेन्द्र मिश्र ने किया। इस मौके पर विवेक कुमार शुक्ल, परशुराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, अभिषेक तिवारी, राकेश त्रिपाठी, मान सिंह, राहुल गुप्ता, मकरन्द शुक्ल, बैजनाथ यादव, हरिदत्त तिवारी, विवेक दत्त मिश्र पॉली, बृजेश बहादुर सिंह आदि अधिवक्ता रहे। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं की भारी तादात में सहभागिता भी देखी गयी।