घर से पानी निकलने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: घर के पानी निकलने के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों पर शिकंजा कसते हुए केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली में तैनात कांस्टेबल रामकुमार यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गश्त के दौरान बीती एक दिसंबर को सुबह करीब ग्यारह बजे ढ़िगवस गांव की शोभा देवी पत्नी देव प्रताप पाण्डेय व नीलम पाण्डेय पत्नी रज्जन पाण्डेय तथा दोनों परिवार के कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर से पानी निकलने के विवाद को लेकर गालीगलौज व मारपीट की गयी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि कांस्टेबल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *