Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: विवाहिता के साथ उत्पीड़न व मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के सिंधौर गांव निवासिनी ़विभा विश्वकर्मा पुत्री राम गोपाल विश्वकर्मा का विवाह कानपुर जिले के बर्रा निवासी संदीप विश्वकर्मा के साथ बीती सोलह अप्रैल को हुआ। पीडिता का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। बीती पचीस नवंबर को पति संदीप ने ससुर रामचन्द्र विश्वकर्मा, सास पार्वती देवी, जेठ शेखर व नीरज तथा जेठानी मधू व लक्ष्मी एवं ननद शिवकुमारी ने उसे मारापीटा व जानलेवा धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय का कहना है कि जांच के बाद पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।