Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: विकास खण्ड सिराथू के ब्लॉक परिसर में लगभग 52 लाख की लागत से निर्माणाधीन पशु अस्पताल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायतों के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य ने बुधवार को अचानक निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि बाउंड्री और मुख्य ढांचे में दोयम दर्जे की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो मानक के बिल्कुल विपरीत है। निर्माणाधीन दीवारों में ईंटों की गुणवत्ता अत्यंत कमजोर पाई गई, जबकि उपयोग किए जा रहे मसाले की मजबूती भी संतोषजनक नहीं थी , जिससे प्लास्टर किए गए दीवार से उखड़कर गिर रही थी लवकुश मौर्य ने मौके पर संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कहा कि सरकारी धन की बर्बादी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, अन्यथा कार्रवाई तय है।उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से सभी निर्माण सामग्री का रिकॉर्ड भी मांगा और निर्देश दिया कि कार्य की निरंतर निगरानी की जाए। स्थानीय ग्रामीणों ने भी शिकायत की कि निर्माण कार्य लंबे समय से धीमी गति से चल रहा है और गुणवत्ता से समझौता स्पष्ट दिख रहा है।ब्लॉक प्रशासन जल्द ही निर्माण सामग्री की दोबारा जांच कराएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।