Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के परास गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा विदेश भेजने के नाम वीजा के लिए पैसा लेने के बाद वीजा नही दिया और पैसा वापस मांगने पर गाली गलौच कर झगड़े पर आमादा है , पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । सैनी कोतवाली के परास गांव के सज्जन पुत्र बृजलाल ने बुधवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि लगभग एक वर्ष पहले गांव के एक व्यक्ति को वीजा के नाम पर 55 हजार दिया था , सज्जन का आरोप है कि एक वर्ष बाद सऊदी अरब भेजने के लिए इधर उधर का वीजा दे रहा था । जब उसने अपना पैसा मांगा तो कबूतरबाज झगड़े पर आमादा होकर गाली गलौच कर धमकी देने लगा , पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।