Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा ब्लॉक के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज केसारी में गृह विज्ञान के प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार व वित्तलेखाधिकारी विनय कुमार प्रजापति उपस्थित रहे। कालेज के प्रधानाचार्य नीरज केशरी ने बताया कि इंटर मीडिएट की 43 छात्राओं की गृह विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा नोडल प्रवक्ता पारुल ने नियमानुसार आपसी समन्वय का प्रयोग करते हुए कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया। जिसमें छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की चीजें बनाकर प्रस्तुत किया। प्रैक्टिकल परीक्षा में उपस्थित मुख्य अतिथियों ने छात्राओं के द्वारा बनाए गए समानों का अवलोकन करते हुए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डी आई ओ एस कार्यालय से जिला समन्वयक शोभित विद्यार्थी, वेद सिंह व वरिष्ठ सहायक हेमचंद्र सहित स्कूल की शिक्षिका साधना तिवारी, श्रद्धा द्विवेदी, मीनू वर्णवाल व कमला आदि उपस्थित रही।