जिला पंचायत की बाउंड्री निर्माण  मानक की अनदेखी

बाउंड्री निर्माण सात लाख की लागत से बनाई जा रही है
KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के अंतर्गत रामनगर के वार्ड नंबर 14 में जिला पंचायत द्वारा कराई जा रही बाउंड्री निर्माण योजना पर अब सवाल उठने लगे हैं। मौके पर चल रहे निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर मानक की अनदेखी सामने आई है, जिसके चलते क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण में प्रयुक्त हो रही ईंटें बेहद निम्न स्तर की हैं और दीवार तैयार करते समय सीमेंट-रेत का अनुपात भी तय मानक के अनुरूप नहीं रखा जा रहा है। कई हिस्सों में दीवार की चौड़ाई और प्लास्टर की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं दिखाई दे रही है।लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही मजदूर बिना किसी तकनीकी निगरानी के मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं, जबकि इतनी बड़ी परियोजना में अभियंता या संबंधित अधिकारी का मौजूद रहना अनिवार्य है। ग्रामवासियों का आरोप है कि निर्माण तेज़ी से निपटाने के चक्कर में गुणवत्ताविहीन सामग्री का खुला प्रयोग किया जा रहा है, जिससे भविष्य में दीवार के गिरने का खतरा बढ़ जाएगा।क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि ऐसे में घटिया निर्माण किसी भी समय दुर्घटना को दावत दे सकता है।स्थानीय लोगों ने जिला पंचायत प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थल की तकनीकी जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मानक के अनुसार ही कार्य को पूरा कराया जाए।
क्या कहती है जेई
इस विषय पर जेई सना खान से बात की गई। उन्होंने कहा जांच की जाएगी। अगर कार्य मानक बिहीन हो रहा है तो भुकतान नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *