मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में गुरुवार को जनपद के सभी थानों द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर एण्टी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकार और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना और महिला शक्ति केन्द्र योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को महिला हेल्पलाइन और इमरजेंसी नंबर जैसे 1090, 112, 1076, 102, 108, 181 और 1930 के बारे में जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान पम्पलेट वितरण भी किया गया, जिससे महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए उपलब्ध मदद के बारे में व्यापक जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *