Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: समाजवादी पार्टी की कद्दावर नेत्री एवं हुसैनगंज विधानसभा की विधायक ऊषा मौर्य ने गुरुवार को अपनी विधानसभा हुसैनगंज के विभिन्न क्षेत्रों में जनता को सौगात देते हुए तीन नए सीसी मार्गों का लोकार्पण किया। लोकार्पण किए गए मार्ग में भगवानपुर मजरे सिठौरा, रसूलपुर मजरे भुनगापुर और सलेमपुर शामिल हैं। इस दौरान जनता को सड़क समर्पित करते हुए विधायक ऊषा मौर्य ने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में सुविधा मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से सड़क का सही उपयोग करने और इसे संरक्षित रखने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र यादव (प्रधान), चंद्रशेखर फौजी (सदस्य जिला पंचायत), विकल्प मौर्य, डॉ. बिंदा प्रसाद, सुदेश मौर्य, नेपाली यादव, वीरेंद्र मौर्य, छोटे लाल यादव (फौजी), राजन यादव, महादेव, अमरपाल, सुरेश पासवान, डॉ. धर्म सिंह, असगर अली, अमृत लाल प्रजापति, संतराज प्रजापति, श्यामू प्रजापति, रंजीत सिंह, बबलू यादव, ज्ञान सिंह विश्वकर्मा, मोहम्मद मुर्तजा, सलमान अहमद, मोनू, सरवर खान (पूर्व प्रधान), मोहम्मद इकबाल, मकबूल अहमद और राजकुमार शामिल रहे।