Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS : विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग फतेहपुर द्वारा सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, स्मार्ट केन और एम.आर. किट प्रदान किए गए, जबकि बचपन डे केयर सेंटर के दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरित की गई। वितरण के दौरान 20 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 5 को स्मार्ट केन और 10 को एम.आर. किट दी गईं। इस दौरान बचपन डे केयर सेंटर के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा। विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के लिए भोजन और पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी। उपकरण मिलने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम सफल और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में खागा विधायक कृष्णा पासवान, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नौशीन और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अवनीश कुमार यादव उपस्थित रहे।