परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद एक दंपति में हुआ सुलह

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों की काउंसलिंग प्रतिदिन की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को एक दंपति को काउंसलिंग के बाद आपसी मनमुटाव दूर कर साथ रहने के लिए राजी करा लिया गया। काउंसलिंग प्रक्रिया प्रभारी निरीक्षक संगीता सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान काउंसलर सदस्य मधु शर्मा और साधना देवी ने दंपति को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले में सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद दोनों पक्षों ने आपसी समझौते पर सहमति जताई। काउंसलिंग के दौरान सहयोग के लिए महिला आरक्षी यशस्वी शर्मा और प्रियंका सिंह भी मौजूद रहीं। पुलिस विभाग का प्रयास है कि पारिवारिक विवादों को सुलझाकर समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *