शांति भंग पर पुलिस की सख्ती, 12 आरोपी गिरफ्तार

KAUSHAMBI NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा गुरुवार को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल 12 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। इन गिरफ्तारियों में थाना थरियांव से 3, जाफरगंज से 1, बकेवर से 1, गाजीपुर से 1, ललौली से 2, किशनपुर से 3 और राधानगर से 1 व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा वांछित और वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हुसैनगंज से एक वारंटी और थाना खखरेरु से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में थाना गाजीपुर पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए बड़ौदा ग्रामीण बैंक के सामने एक बुजुर्ग के साथ धोखे से नोटों की गड्डी बदलकर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 23,000 रुपये नकद भी बरामद किए। वहीं यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 3 वाहनों से 3,000 रुपये शमन शुल्क वसूला, 110 वाहनों का चालान किया और 2 वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *