Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: पुलिस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने आम जनता से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपने-अपने प्रकरणों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। जनता द्वारा मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, धोखाधड़ी, मारपीट, साइबर फ्रॉड, पड़ोसियों से उत्पीड़न, शांति-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों एवं लंबित केसों में कार्रवाई की मांग से जुड़े मामले प्रस्तुत किए गए। एसपी ने सभी मामलों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों और क्षेत्राधिकारियों को तत्काल, निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकने दिया जाए तथा हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों की थाने स्तर पर प्राथमिकता से जांच की जाए, पीड़ितों को समुचित कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान एसपी ने फरियादियों को आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन जनसामान्य की सुरक्षा और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।