Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

डकैती के मुकदमे में लंबे समय से था वांछित
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खखरेरू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डकैती के मामले में वांछित चल रहा 25,000 रुपये का इनामिया आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना खखरेरू पुलिस ने गुरुवार को मु.अ.सं.–177/2025 धारा 126(2), 115(2), 310(2), 351(3), 317(3) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट से संबंधित मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी ओमवीर सिंह उर्फ मेहमान पुत्र सोनेलाल, निवासी लौंगपुर, थाना सिरपुड़ा, जनपद कासगंज (उम्र लगभग 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। इस दौरान मुलजिम के पास से 670 रुपए नगद बरामद हुए गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विद्याप्रकाश सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक श्यामसुन्दर गिरि, उप निरीक्षक अमित कुमार शर्मा, आरक्षी दीपक कुमार, अजीत कुमार एवं अरुण यादव मौजूद रहे हैं।