Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: बारा शंकरगढ़ विकासखंड के नारीबारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज बुधवार, 03 दिसंबर 2025 को बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “टीका उत्सव” का शुभारंभ किया गया। यह विशेष अभियान 03 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसके तहत क्षेत्र के सभी अपूर्ण टीकाकरण वाले बच्चों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक टीके लगाए जाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता देवी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राजेश सिंह ने की। इस अवसर पर मॉनिटर प्रियांशु उपाध्याय, एएमएम किरण सिंह, एएनएम आरती देवी और प्रियंका सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय उपस्थिति रही। डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि टीका उत्सव का उद्देश्य सिर्फ टीके लगाना ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव या व्यस्तता के कारण बच्चों के टीके छूट जाते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और बच्चों के टीकाकरण कार्ड की जांच कर अपूर्ण टीके तुरंत उपलब्ध कराएंगे। मॉनिटर प्रियांशु उपाध्याय ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए आशा, आंगनबाड़ी और ।छड की संयुक्त टीम बनाई गई है, जो प्रतिदिन गांवों में जाकर अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक करेगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता देवी ने कहा कि यह अभियान बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे टीका उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने बच्चों का पूरा टीकाकरण सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित माताओं को टीकाकरण से जुड़ी जानकारी वाली पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य रखा है कि महीने के अंत तक क्षेत्र का 100ः पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।