Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव बाजार के मांडा वाली रोड पर बुधवार को डी आर एजेंसी का शुभारंभ किया गया। एजेंसी के प्रोपराइटर देवराज सिंह ने टेरा मोटर्स इलेक्ट्रिक ऑटो से जुड़े आए हुए लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर कंपनी के जोनल मैनेजर शिवेंद्र वर्मा ने बताया कि टेरा मोटर्स इलेक्ट्रिक ऑटो बैटरी वाहन है, जो पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त है। एक बार चार्ज करने पर वह 200 किलोमीटर तक जाएगा। जोनल मैनेजर ने यह भी बताया कि कम से कम डाउन पेमेंट पर सभी प्रकार के फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है। जिसका लोग लाभ उठा सकते हैं। उद्घाटन के अवसर पर प्रमुख रूप से अनुराग,सौम्या, नयन श्रीवास्तव समेत कंपनी से जुड़े कई अन्य लोग मौजूद रहे।