Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: पलिया चौंकी के भीरा रोड़ पर खड़ी हो रही रोडवेज बसों से लम्बा जाम लग रहा है और इस जाम में तमाम वाहन फस रहें हैं। आपको बता दें कि चौकी के बगल में होटल बना है उस पर बसें खड़ी करने की होड़ मची हुई है यही वजह है कि एक साथ आ रही दो तीन बसों को खड़ी कराने के चलते जाम स्थिति पैदा हो जाती है कई बार पूर्व में रहे चौकी प्रभारियों ने होटल स्वामी को कड़ी चेतावनी देते हुए भीरा रोड़ पर बसें न खड़ी करने को कहा था मगर चालक परिचालकों की बड़ी लापरवाही के चलते जाम लगया जाता है। शाहजहांपुर एआरएम राम प्रसाद प्यारे ने कहा अगर बसें गलत तरह से खड़ी करते और जाम लगाते है तो दिखवा लेते हैं। पलिया रोडवेज बाबू का कहना है कि शाहजहांपुर के चालक परिचालकों से कई बार आफिस के सामने तथा जहां पर जगह निर्धारित है उसी जगह पर खड़ी करने के लिए कहा जाता है पर चंद लालच के चक्कर में चालक-परिचालक सड़कों पर जाम जैसी व्यवस्था उत्पन्न कर रहे हैं ।स्थानीय अधिकारियों को संज्ञान लेकर कार्रवाई करना चाहिए जिससे जाम की स्थिति न हो।