पचपेड़वा में यातायात नियम उल्लंघन पर कार्रवाई 5 वाहनों का चालान

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) बलरामपुर जिले के पचपेड़वा स्थित नई बाजार चौराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की गई और नियम तोड़ने वाले पांच वाहनों का चालान किया गया। कुल 5000 रुपये का समन शुल्क मौके पर ही वसूला गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, काटे गए चालानों में दो वाहन चालक बिना हेलमेट के पाए गए। इसके अतिरिक्त, तीन बाइक सवारों पर तीन सवारी बैठाने के आरोप में चालान किया गया। इस अभियान के साथ ही पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। उन्हें सुरक्षित गति, लेन अनुशासन, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, सुरक्षा उपकरणों का उपयोग और नशे में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी कि वे हमेशा गति सीमा के भीतर रहें, सीटबेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और अपने वाहनों को निर्धारित जगह पर ही पार्क करें। दोपहिया वाहन पर एक से अधिक यात्री न बिठाने और जिग-जैग ड्राइविंग से बचने की भी हिदायत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *