बढ़नी से महानगरों के लिए नई रेल सेवाएं शुरू करने की मांग

शून्यकाल में सांसद पाल ने उठाया मुद्दा, सीमावर्ती क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

SIDHARTHNAGAR NEWS: लोकसभा के शून्यकाल में सांसद जगदम्बिका पाल ने बढ़नी रेलवे स्टेशन से नई रेल सेवाएं शुरू किये जाने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि बढ़नी भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एक अत्यन्त महत्वपूर्ण स्टेशन है, जो सीमा से मात्र 100-200 मीटर की दूरी पर होने के कारण नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं और व्यापारिक आगन्तुकों के लिए प्रमुख प्रवेश द्वार है। सांसद पाल ने कहा कि बढ़नी की सामरिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक महत्ता को देखते हुए यहां से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे देश के प्रमुख महानगरों हेतु नई रेल सेवाओं की तत्काल आवश्यकता है। इससे सीमा क्षेत्र में पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।bउन्होंने रेल मंत्रालय से आग्रह किया कि पूर्वांचल एवं भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने तथा जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बढ़नी से नई रेल सेवाएं जल्द शुरू की जाएं। सांसद पाल ने विश्वास जताया कि नई ट्रेन सेवाएं शुरू होने से स्थानीय जनमानस को बड़ा लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय आर्थिक-सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *