Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फतेहपुर तथा खागा में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा को लेकर दिखा वकीलों में जोशीला तेवर
FATEHPUR NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराए जाने की मुहिम को लेकर गुरूवार को अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा यहां पहुंची। ऑल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की अगुवाई में लखनऊ से निकली अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा उन्नाव कानपुर तथा कौशाम्बी होते हुए दोपहर बाद फतेहपुर कचेहरी पहुंची। इसके पहले अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा को लेकर जिले की खागा तहसील परिसर में भी वकीलों ने मांगो को लेकर हुंकार भरी। यहां दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने संसद के इसी सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम का विधेयक लाये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन के जरिए आवाज बुलन्द की। वहीं खागा तहसील स्थित सभागार में हुई वकीलों की आमसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि संसद के जारी शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर अधिवक्ता संगठनों द्वारा सौपे गये मसौदे के अनुरूप कानूनी विधेयक पेश करे। उन्होने कहा कि यदि सरकार विधेयक को लेकर टालमटोल करेगी तो वकील संसद भवन का घेराव भी करेंगे। एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी ने अधिवक्ताओं को अधिनियम के मसौदे को साझा करते हुए बताया कि सुरक्षा के साथ इसमें बुजुर्ग अधिवक्ताओं की पेंशन तथा युवा अधिवक्ताओ के लिए प्रोत्साहन भत्ता व वकीलों के सामूहिक स्वास्थ्य बीमा जैसे कल्याणकारी प्राविधान को भी रखा गया है। आम सभा की अध्यक्षता मॉडल बार एसोसिएसन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह व संचालन महामंत्री मलखान सिंह यादव ने किया। वहीं फतेहपुर पहुंचने पर वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह, एससीएस चौहान, जय नारायण वर्मा, शोभित दुबे, श्रीराम पटेल, आरपी मौर्य, एसएन सिंह तोमर, शक्ति सिंह, जितेन्द्र सिंह गौतम आदि अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा को लेकर समर्थन का ऐलान किया। इस मौके पर आकाश मिश्र, चंदन सिंह, अमर सिंह, संजय सिंह, रवीन्द्र परमार, अभय सिंह आदि अधिवक्ता रहे। अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का संयोजन प्रदेश प्रभारी सत्येन्द्र नाथ मिश्र ने किया।