खेत में लगा सबमर्सिबल र्स्टाटर खोल ले गये चोर

PRATAPGARH NEWS: खेत में लगा सबमर्सिबल का र्स्टाटर व केबल अज्ञात चोर खोल ले गये। सांगीपुर थाना क्षेत्र के तेलियानी कोठा नेवढ़िया गांव निवासी रामप्रकाश सिंह पुत्र हरिहर प्रसाद सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती छब्बीस नवंबर की रात शाहबरी के भाटन का पुरवा स्थित उसके खेत में लगे सबमर्सिबल का र्स्टाटर व केबल अज्ञात चोर खोल ले गये। एसओ राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *