तीन लोगों के खिलाफ एससीएसटी का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट गालीगलौज व एससीएसटी का मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा गोड़वा गांव निवासी राज बहादुर सरोज पुत्र मुन्ना सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती तीन दिसंबर को सुबह नौ बजे गांव के मुकुन्दे पुत्र सददीक, मो0 हसीब व मो0 पाले पुत्रगण मुकुन्दे वहां पहुंचे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित राज बहादुर व उसके बहनोई अमेठी जनपद के गड़ेरी चौराहा सण्डवा ककवा निवासी श्याम लाल को मारापीटा व धमकी दी। एसओ राजेन्द्र कुमार तिवारी का कहना है कि जांच के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *