Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

दुलारी सेवा संस्थान द्वारा सांस्कृतिक गोष्ठी, गायन एवं नृत्य का आयोजन
KUSHINAGAR NEWS: नगर के वार्ड नंबर 18 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में दुलारी सेवा संस्थान द्वारा गीता जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक गोष्ठी, गायन एवं नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
गीता जयंती पर रविवार की सायं आयोजित कार्यक्रम में पीहू गुप्ता और सहयोगियों ने संस्कृत विद्या पर आधारित भरतनाट्यम समूह नृत्य प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुनंदा विश्वकर्मा ने भगवद्गीता के श्लोकों को स्वरलिप्त भाव से प्रस्तुत किया जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। मुख्य अतिथि आचार्य पं. सुरेश पांडेय ने कहा कि गीता का ज्ञान मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक है और संस्कृत हमारी सांस्कृतिक जड़ है। विशिष्ट अतिथि आचार्य सिद्धार्थ पांडेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने संस्कृत विधा और गायन पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के बच्चों को संस्कृत अध्ययन के महत्व के बारे में प्रेरित किया। इस अवसर पर रामप्रताप चौरसिया, विशाल शर्मा, चंदन कुमार, सुनील पांडेय, संजय कुमार, राजेश गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। संस्थान के मुख्य कार्यकारी अमित कुमार मिश्रा ने अतिथियां के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति और गीता के आध्यात्मिक संदेश को समर्पित रहा।