दिव्यांगजनों संग परिचर्चा एवं कम्बल वितरण का आयोजन

विश्व दिव्यांगता दिवस पर नयी दिशा एवं नगर पालिका की तरफ से हुआ कार्यक्रम
KUSHINAGAR NEWS: विश्व दिव्यांगता दिवस पर बुधवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान एवं नगर पालिका परिषद कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में कसया नगर के दिव्यांगजनों के लिए नगर पालिका सभागार में परिचर्चा एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य कम्बल देकर ठंड से बचाव के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी, अधिकारों का बोध कराना तथा समुदाय से जोड़ना था। दिव्यांगजन उत्साहित एवं संतुष्ट नजर आए। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष किरन जायसवाल ने कहा कि वे दिव्यांगजनों की सुविधाओं एवं अधिकारों के प्रति संकल्पित हैं। भविष्य में अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलेंगे, जिससे दिव्यांगजन अपनी क्षमता से जीवन जी सकें। कार्यक्रम का संचालन नयी दिशा के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, नयी दिशा उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, दिनेश तिवारी, अभिषांक शर्मा, ममता कश्यप, राहुल जायसवाल, सुमित जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *