Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अहिरौली राय के प्राथमिक विद्यालय पर, सरकार की प्राथमिकता में है यह कार्य
KUSHINAGAR NEWS: हाटा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव बुधवार को कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव अहिरौली राय के बुथ संख्या 79-80 का दौरा कर एसआईआर (संक्षिप्त पुनरीक्षण) प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में उपस्थित बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) से एसआईआर के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए बुथ संख्या 79-80 पर बीएलओ हशनतारा व म गायत्री सोनी को हत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। सभी पात्र मतदाताओं के फॉर्म सही क्रम से भरकर ऑनलाइन किए जाएं।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों को भी एसआईआर प्रक्रिया के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा समूहों और पंचायत सहायकों से भी बीएलओ का सहयोग करने का आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल हों। इस अवसर पर लेखपाल रतनमजरी गुप्ता सरवर आलम सुजीत राव बिपिन सिंह नशरूदीन अहमद रियाजउद्दीन प्रेम चंद आदि मौजूद रहे.