नपा कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौ सेवा परम पुण्य का कार्य है: राकेश कुमार जायसवाल
KUSHINAGAR NEWS: नगरपालिका परिषद कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल ने नगर स्थित कान्हा गौशाला में औचक निरीक्षण किया और गौ शाला में रह रहे गौ वंश के ठीक से देखभाल के निर्देश कर्मचारियों को दिए। गुरुवार को नगर भ्रमण के पश्चात  नगरपालिका परिषद कुशीनगरविधायक  अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल कान्हा गौशाला पहुंचे और यहां रहे पशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा घूमकर पूरे गौ शाला का निरीक्षण किया। पशुओं के लिए उपलब्ध चारे, चोकर, जल की उपलब्धता, पौष्टिक आहार आदि की जानकारी ली तथा साफ – सफाई को लेकर विशेष निर्देश दिए। श्री जायसवाल ने कहा कि गौ सेवा परम पुण्य का कार्य है, यह धर्म और करुणा का प्रतीक है। केंद्र और प्रदेश सरकार गौ वंशी पशुओं के संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। इस दौरान प्रमिल गुप्ता, संजय प्रसाद, संतोष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *