Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फतेहपुर सांसद की आवाज पर सपाई हुए गदगद
FATEHPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश उत्तम पटेल एक बार फिर किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर नजर आए। लोकसभा में चर्चा के दौरान उन्होंने फतेहपुर समेत पूरे प्रदेश के किसानों की समस्याओं को सदन में उठाया। सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा तय धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) किसानों को नहीं मिल रहा है। इसके चलते किसान अपनी उपज बहुत कम दर पर बेचने को मजबूर हैं। नरेश उत्तम पटेल ने सरकार से आग्रह किया कि किसानों को उनके न्यूनतम मूल्य पर खरीद की जाए। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार किसानों को उनका एमएसपी नहीं दिला सकती, तो ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। सांसद के सदन में बोलने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। नरेश उत्तम पटेल सदन में लगातार किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने यह मुद्दा पहले भी प्रदेश में किसानों की समस्याओं पर सदन में उठाया था।