सेमरा मानापुर में विधायक खेल स्पर्धा आयोजित

FATEHPUR NEWS: हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के सेमरा मानापुर में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। उद्घाटन और बच्चों के पुरस्कार वितरण की जिम्मेदारी विधायक ऊषा मौर्या ने निभाई। इस मौके पर बीडीओ श्रवण शुक्ल, प्रधान सुरेंद्र कुमार मौर्य, जिला युवा कल्याण अधिकारी शशि भूषण शर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सर्वेश कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक ने सबसे पहले 100 मीटर दौड़ का उद्घाटन किया। इसके बाद वॉलीबॉल और कबड्डी टीमों से मुलाकात की और बच्चों को प्रोत्साहित किया। विधायक ने कहा कि बच्चों को इस तरह के खेल आयोजनों में शामिल करने से उनका मनोबल बढ़ता है। खेल शरीर को स्वस्थ रखता है और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *