Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनता की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया। जनसुनवाई के दौरान उपस्थित नागरिकों ने विभिन्न शिकायतें, प्रकरण एवं स्थानीय समस्याएं रखीं, जिनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा–निर्देश जारी किए गए। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों पर मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए तथा शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा होगा।