शिकायतकर्ता को तत्काल उपचार, “ज़ीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट” अभियान के तहत पुलिस की तत्परता

अभियान के माध्यम से कई पीड़ितों की बचाई गई है जान
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं घायल व्यक्तियों को तत्काल राहत प्रदान करने हेतु चलाए जा रहे “ज़ीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट” अभियान के तहत गुरुवार को महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।
थाना कल्याणपुर क्षेत्र के जियो पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार करते समय दो पहिया चालक की चार पहिया वैन से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही यातायात प्रभारी लाल जी सविता एवं यातायात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्तियों को तुरंत उपचार दिलाए जाने की प्राथमिकता के अंतर्गत पुलिस टीम ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी गोपालपुर में भर्ती कराया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। समय पर राहत और उपचार मिलने से घायलों की स्थिति में सुधार होने की संभावना जताई गई है। “ज़ीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट” कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता, यातायात नियमों का पालन एवं दुर्घटना के मामलों में त्वरित कार्रवाई का उद्देश्य सुनिश्चित किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पार करते समय एवं वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।
क्या है ज़ीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट अभियान
ज़ीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट अभियान एक विशेष अभियान है जिसका उद्देश्य किसी जिले में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों की संख्या को ’शून्य’ तक लाना है। इसका मकसद है कि जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के कारण कोई भी व्यक्ति अपनी जान न गंवाए। यह अभियान भारत सरकार एवं राज्य पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा मिशन के रूप में कई जनपदों में लागू किया जाता है। भारत में हर वर्ष लाखों सड़क हादसे होते हैं, जिनमें अनेक मौतें सिर्फ इसलिए हो जाती हैं क्योंकि हेलमेट/सीट बेल्ट नहीं पहनी होती, एम्बुलेंस देर से पहुंचती है और उपचार में देरी होती है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को रोकना, यातायात नियमों का पालन करवाना, दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान एवं अस्पतालों और एम्बुलेंस सेवा की तत्परता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *